Viral

रेलिंग पार करता दिखा विशालकाय मगरमच्छ

By Ritika

May 30, 2024

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक भयावह वीडियो सामने आया है, जहां एक 10 फीट लंबे मगरमच्छ को रेलिंग पार करते हुए देखा जा सकता है

ये वीडियो यूपी के बुलंदशहर जिले के नोरौड़ा कस्बे का बताया जा रहा है, जहां एक विशालकाय मगरमच्छ गंगा बैराज से बाहर निकल आता है और इलाके में घुस जाता है

वीडियो में देखा जा सकता है, मगरमच्छ रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है और सीमेंट के बने फुटपाथ पर गिर जाता है, वह नहर में जाने के लिए रेलिंग पर से छलांग लगाने की कोशिश करता है

Video: @SachinGuptaUP

लेकिन नाकामयाब होता है, फिर वह तेज गर्मी में फुटपाथ पर रेंगता हुआ दिखता है, ये दृश्य लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया और वन विभाग को फोन कर सूचना दी

जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी  मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से उसे रेस्क्यू किया और उसे फिर गंगा में छोड़ दिया, बताया जाता है कि वह मादा मगरमच्छ है