इन 7 तरीकों से ठग सकते है आपको साइबर हैकर्स

Samiksha Somvanshi

साइबर हैकर्स झूठ बोलकर पैसे मांगते हैं या आम लोगों को डराने की कोशिश करते हैं।

कुछ लोग कॉल करके कहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर गलत कामों में है और हम सेवाएं बंद कर देंगे। लेकिन आप ये याद रखें कई कि TRAI ऐसा नहीं करता।

कभी-कभी हैकर्स कहते हैं कि आपका पार्सल कस्टम्स में फंसा है, उसमें कुछ गलत सामान है। इसके लिए वो आपसे पैसे मांगते हैं, और यह सिर्फ एक झांसा होता है।

कुछ हैकर्स कहते हैं कि आपको ऑनलाइन गिरफ्तार किया जाएगा, असल में पुलिस ऐसा कभी नहीं करती। ये सिर्फ आपको डराने का बहाना होता है।

धोखेबाज कहते हैं कि आपके परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके लिए वो पैसे मांगते हैं। इससे पहले कि आप कुछ कदम उठाएं, अपने परिवार से सीधे बात कर लें।

कभी-कभी सोशल मीडिया पर लोग कहते हैं कि जल्दी पैसा कमाने का मौका है। वो आपको बड़े फायदे का लालच देते हैं, लेकिन ये आमतौर पर धोखाधड़ी

कभी-कभी धोखेबाज कहते हैं कि आपके नाम से किसी ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाया है। अगर ऐसा हुआ तो तुरंत अपने बैंक से पूछ लें।

धोखेबाज कहते हैं कि आपके अकाउंट में गलती से पैसे भेजे गए हैं और वो उन्हें वापस करने के लिए कहते हैं। ये पहले अपने बैंक से चेक कर लें क्यूंकि ये धोखा हो सकता है।