Khushi Srivastava
मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज किये गये सभी रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। बिजनेस में किसी बड़ी योजना पर बात हो सकती है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं जिन से आपको सावधान रहना चाहिए। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
भौतिक और व्यवसायिक क्षेत्र में उपलब्धि का योग है। लेकिन आज दूर की यात्रा से परहेज रखें। व्यापारी वर्ग को खास लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
स्थायी संपत्ति को खरीदने या बेचने के बारे में चर्चा होगी। आर्थिक मामलों में आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। बिजनेस यात्रा कर सकते हैं
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज जो आप परिश्रम करेंगे उसका लाभ जरूर मिल जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन अपने आप पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा कर सकते हैं
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
दुनिया आपके काम की तारीफ करेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा कर पाने में सफल हो सकेंगे। नौकरी में आपकी तरक्की संभव है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
अचानक किसी डूबे हुए धन के निकलने की संभावना बन सकती है। राशि पर शुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण आपने जो सोच रखा है उसके पूरा होने की संभावना भी दिखाई देती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
यदि आप बिजनेस यात्रा करते हैं तो आपके लिए काफी शुभ संकेत होंगे। कोई नया अवसर पा सकेंगे। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने के योग हैं। अपने प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता है
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
समाज में आपके व्यवहार और स्वभाव की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान प्राप्ति का योग बन सकता है। इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी। आज फायदा उठाने का दिन है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज बिजनेस या करियर को लेकर नई जगह की यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र और घर-परिवार के मध्य तालमेल बेहतर होगा। दिन कॉम्पिटिशन से भरपूर रह सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज आपको प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि पूरी सावधानी से अपना काम करते रहें। सफलता मिलने का योग है। आज आपको नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए