Khushi Srivastava
मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी। जिससे किसी से वाद-विवाद पैदा होने की आशंका है। आकस्मिक नुकसान से बचने की कोशिश करनी चाहिए। दोपहर बाद में स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना बन सकती है। ग्रह स्थिति आपके पक्ष की है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में संघर्ष के बावजूद आपकी स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
अविवाहित लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना बनेगी। यात्रा में कष्ट होने की आशंका है इसलिए कोई महत्वपूर्ण बिजनेस यात्रा नहीं करनी चाहिए। बिजनेस संबंधी यात्राओं को स्थगित रखना चाहिए क्योंकि यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज बच्चों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। दोपहर बाद में स्थिति में अचानक सुधार होने से खुशी का माहौल बन सकता है और योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से हो सकेगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
मिश्रित फलप्रद दिन है। लोगों की धारणा में आपके प्रति सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज संपत्ति या बीमा पॉलिसी में निवेश करना पड़ सकता है। सफर में सावधानी रखनी चाहिए। करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बिजनेस में नये सौदे हो सकते हैं। अच्छे समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। स्त्री पक्ष से लाभ रहेगा। स्थायी संपत्ति खरीदने की की चर्चा हो सकती है। वाहन सुविधा प्राप्त होगी। मित्रों से मुलाकात होगी
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों की स्थिति में बदलाव संभव है जो कि नकारात्मक हो सकता है। उच्चाधिकारियों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। आज अधिक मेहनत के बावजूद आशानुरूप परिणामों की प्राप्ति मिल पानी मुश्किल है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
संसाधनों को ध्यान में रखकर भविष्य की योजना बनाएं तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। सुख-सुविधाओं में कुछ कमी रह सकती है। खर्च करते समय खूब सोच विचार कर खर्च करना चाहिए जिससे परेशानी ना हो। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपको अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। अनिद्रा और स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि इन सब के बावजूद संतान के करियर को लेकर शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
लगभग ग्रह आपके पक्ष के हैं। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने से भविष्य में आपकी स्थिति मजबूत हो सकेगी। लोगों का सहयोग मिलने की संभावना बन सकती है। पांचवें स्थान का चन्द्रमा परिश्रम की तुलना में अधिक परिणाम देता है, इसलिए निश्चिंत होकर परिश्रम करें
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की स्थिति बन सकती है। दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। योजनाओं को मूर्तरूप देने का उपयुक्त समय है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। यात्रा से लाभ होगा। प्रयास करने से सफलता का योग बन सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
बहुत हुआ तो मेहनत का फल पा सकेंगे। आज भाग्य का साथ नहीं है। इसलिए जरूरी है कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ले कर ही आज के दिन का आगाज करें। यात्रा के लिए अभी दो दिन शुभ नहीं है। मित्रों और संबंधियों से कुछ सहयोग प्राप्ति का योग है