Daily Horoscope: आज इन राशियों को होगा बड़ा लाभ और इनको बरतनी होगी सावधानी

Astrologer Satyanarayan Jangid

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज सपने पूरे करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि विवादास्पद मामले तनाव का कारण बन सकते हैं। शारीरिक तौर पर स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। जो वादा किया है उसके पूरा होने से खुशी का अनुभव होगा। सगाई-संबंधों की चर्चा आगे बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम करें क्योंकि विरोधी गुट प्रभावी रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। राजकीय मामले सुलझेंगे। हालांकि गोचर के कुछ ग्रह झगड़ा और विवाद की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
सावधानी रखें। संतान के संबंध में परेशानी हो सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिल सकता है। यदि कोई व्यावसायिक यात्रा है तो उससे लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
झूठी शान के चक्कर में कर्ज लेने से बचने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज में हुई देरी से लाभ सीमित हो सकता है। मंगल के प्रभाव के कारण आत्मबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। किसी प्रकार से आप अपना काम निकाल सकेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज आपके लिए पारिवारिक सहयोग से बिजनेस या दैनिक रोजगार में उन्नति की संभावना बनती है। ले-देकर किसी प्रकार से अपना कार्य निकाल सकेंगे। संतान, खासकर पुत्र संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
यद्यपि आपके अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। लेकिन फिर भी बिजनेस में तरक्की के लिए अनुभवी लोगों की मदद लेना लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। जिससे मन में हर्षोल्लास का वातावरण का निर्माण होगा।

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
राशि पर शनि का प्रभाव है। इसलिए अभी एक माह तक समस्याओं के स्थायी समाधान होने की संभावना नहीं है। स्थायी संपत्ति के संबंध में कोई विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता में संदेह रहेगा, इसलिए अतिरिक्त मेहनत करें।

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक होगा। खाद्य पदार्थों के थोक और खुदरा व्यापारी को लाभ रहेगा। नई उमंगों का संचार होगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए क्योंकि कोई पुरानी समस्या उभर कर सामने आ सकती है।

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
बिजनेस यात्रा के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। आज बातचीत में नरमी बरतें क्योंकि गुस्सा समस्या बढ़ा सकता है। पुरानी बातें भूलने में ही भलाई है। खाने-पीने में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। उच्च वर्ग से संपर्कों का लाभ मिलेगा।

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से आर्थिक सहायता मिल सकेगी। आपके प्रति लोगों की धारणा में सकारात्मक बदलाव देखने में आ सकता है। नई जिम्मेदारी आने से परिवार का ध्यान नहीं रख पायेंगे, जिससे परिवार में कुछ मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
सुबह की शुरुआत बेहतर होगी, लेकिन दोपहर बाद खराब समाचार प्राप्त होंगे। और स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। हालांकि खर्च की अधिकता के कारण परेशानी तो रहेगी लेकिन लेकिन व्यापार में कुछ नया होने की संभावना भी बनती है।

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
वैभव और विलासिता के सामान पर खर्च के होने के आसार हैं। मित्रों की मदद से काम में आसानी होगी। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी या उसकी योजना बनेगी।