Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और इनको रखना होगा सावधान

Khushi Srivastava

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
दैनिक क्रियाकलापों से मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन का प्रवाह सहज बना रहेगा। किसी से कोई ऐसा वादा किया है तो उसके पूरा होने की संभावना बनेगी। हालांकि आंखों में संक्रमण की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
कुटुम्ब जनों में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए शान्तचित्त रह कर अपना काम करते रहें। माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए आज का दिन लाभ देने वाला होना चाहिए।

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
मेलजोल बनाए रखना आपके लिए बेहतर है। वैसे आज का दिन व्यय आधिक्य के अलावा बाकी सब ठीक है। शुभ समाचारों की प्राप्ति होने की संभावना है। उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा जिससे बिजनेस में मनी सर्कुलेशन बढ़ सकता है।

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज दूसरों के भरोसे मत रहें और अतिरिक्त व्यवस्था रखें। क्योंकि कारोबार में आंशिक बदलाव होने की स्थिति बन सकती है। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को लाभ का योग बना है। और वे उच्चाधिकारियों के सहयोग से अपना काम निकाल सकेंगे।

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
हालांकि आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी और यदि मन से प्रयास किये जाएं तो धन की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी। यदि सावधानी से अपना काम करें तो लोगों पर आपका प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा।

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। चोट-मोच का भय रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कलह का वातावरण बनने की आशंका है। दूसरे क्षेत्रों में भी विवाद और झगड़े से बचने का प्रयास करें। जिससे परेशानी से काफी कुछ बचा जा सकता है।

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
शेयर मार्केट का काम करने वालों को सायं तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। आपकी राशि अच्छी स्थिति में है। इसलिए अपने बिजनेस या सर्विस पर ध्यान केन्द्रित करें तो सायं तक आपकी स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जायेगी।

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
स्थाई संबंधों के मामले में आज कोई विशेष खुशी की बात सामने आयेगी। मनोबल बढा-चढा रहना चाहिए। राशि से नवें घर का चन्द्रमा धन कमाने की इच्छा पैदा करता है। लेकिन बुरे कर्मों से बच कर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
विवादों से दूर रहने का प्रयास उत्तम फल दे सकता है। जिन लोगों ने आपसे वादे किये हैं वे सब झूठे साबित होंगे। हालांकि आप मानसिक अंसतोष से बाहर निकल जाने में सफल हो सकेंगे। आगामी कुछ दिनों में जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
यदि आप बिजनेस करते हैं तो किसी के साथ साझेदारी के बारे में चर्चा हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी। वैसे स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट संबंधी किसी रोग से ग्रस्त रह सकते हैं।

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
थोड़े प्रयासों से अच्छी सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें विभाग की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। दीर्घ संबंधों को बनाया जाए तो आशातीत सफलता मिलने की संभावना है।

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। मनोबल में वृद्धि होगी। साझेदारी में कोई सौदा किया जा सकता है। दैनिक रोजगार में इजाफा होगा। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का समय है।