Daily Horoscope: आज किन राशि वाले लोगों को मिलेगा लाभ, किसे होगा नुकसान

Khushi Srivastava

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अपनी वाणी पर बने रहे तो भविष्य में कुछ बेहतर कर दिखाने में सक्षम हो सकेंगे। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
जो पीछे व्यवसायिक संपर्क बने हैं उनका तनिक लाभ मिल सकता है। जिस कार्य के लिए आप बहुत दिनों से परेशान थे उसमें कुछ सुधार होगा और कार्य के आगे बढ़ने की संभावना बन जायेगी, लेकिन अपने प्रयासों में तेजी दिखाने की जरूरत है

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपकी राशि से गोचर का चंद्रमा भाग्य स्थान पर होने से भाग्य वृद्धि कर रहा है। लेकिन आज दूसरे ग्रह आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं है। इसलिए बहुत ज्यादा उम्मीद आपको नहीं रखनी चाहिए। काम पर ध्यान दें, वही आपके लिए ठीक रहेगा

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज का दिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा। क्योंकि बारहवें घर का चंद्रमा वाद-विवाद की स्थिति पैदा करने की कोशिश करेगा, लेकिन आप बात को संभाल सके तो ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं रहेगी। अच्छा दिन है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज सोचे गए कार्यों की पूर्ण होने की आशा रखी जा सकती है। काफी कुछ आपके परिश्रम पर भी निर्भर करता है। लेकिन भाग्य का साथ तो मिल जायेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
कमर दर्द जैसी शिकायत का अनुभव होगा। यदि कोई यात्रा प्रस्तावित है तो उसे कल के लिए स्थगित कर देना चाहिए। क्योंकि यात्रा के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, इसलिए यात्रा में सावधानी रखनी चाहिए

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
खर्च की अधिकता बनी रह सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ने का भय रहेगा। बहुत अच्छा दिन नहीं कहा जाएगा। घर में ही वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना रहेगी

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
बहुत प्रयासों के बाद भी आप आज ज्यादा कुछ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। क्यांेकि आपकी राशि से आज चन्द्रमा आठवें घर में आ जायेगा। इसलिए सावधानीपूर्वक काम करते रहें। कार्यों में विफलता मिलने का दिन है। इसका उपाय यही है कि अपने काम पर ध्यान दिया जाए

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
धन की सुविधा बनी रहेगी और सारा दिन हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। पिछले दिनों से लटक रहे कार्यों में भी गति दिखाई दे सकती है। आलस्य का त्याग करें और अपने कार्यों में लग जाए तो सायं तक अवश्य ही कुछ अच्छा कर पाएंगे

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
पारिवारिक यात्रा योग है, लेकिन यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो बहुत ज्यादा अच्छी नहीं कही जाएगी। वैसे भी आज कोई नया और भारी सौदा नहीं करना चाहिए। जो चल रहा है उसी में सुधार करने की कोशिश करें। हालांकि राशि से दूसरा चन्द्रमा शुभ होता है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज ज्यादा खराब दिन नहीं कहा जायेगा। यदि आलस्य त्याग कर परिश्रम करेंगे तो कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आने वाले दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बेहतर धरातल का निर्माण करेंगे

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आपकी राशि से आज चौथे घर चंद्रमा है, इसलिए अनावश्यक व्यय की स्थिति पैदा करने की कोशिश करेगा। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा नहीं करना चाहिए। यदि शेयर मार्केट का काम करते हैं तो जोखिम के सौदों से बच कर रहना ज्यादा बेहतर निर्णय है