Damaged Liver Symptoms:
लिवर खराब होने पर पैरों में दिखते हैं ये लक्षण
By kajal yadav
Nov 24, 2025
लिवर कमजोर होने से तरल पदार्थ
और टॉक्सिन एड़ियों और पैरों में जमा होने लगते हैं.
पैरों पर लाल और भूरे रंग के धब्बे या
निशान रक्त संचार संबंधी समस्याओं के कारण दिखाई दे सकते हैं.
लिवर में खराबी, खासकर कोलेस्टेटिक लिवर डिजीज में,
पित्त जमा होने के कारण पैरों में लगातार खुजली हो सकती है.
हेपेटाइटिस C, शराब से लिवर डिजीज में नसों को नुकसान होता है,
जिससे पैर सुन्न होने लगते हैं और झुनझुनी महसूस होती है.
रात में पैरों के तलवों में जलन और गर्मी महसूस होना
लिवर की खराबी का एक लक्षण हो सकता है.
पैरों की नसों में मकड़ी जैसा जाला दिखाई देने लगे और
ये अधिक हो तो लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है.
लिवर फंक्शन खराब होने से शरीर को
भरपूर पोषण नहीं मिलता और एड़िया फटने लगती हैं.
लगातार पैरों और जोड़ों में दर्द बना रहना
भी लिवर की खराबी का एक लक्षण हो सकता है.
Click to join us