December OTT Releases 2024:फैमिली ड्रामा और एक्शन फिल्मों का धमाका

Arpita Singh

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म साल के अंत में दर्शकों के लिए मनोरंजन एक से बढकर एक फिल्‍में स्‍ट्रीम करने को तैयार है। इस साल सिनेप्रेमियों के लिए एक से बढकर एक फिल्‍में सिनेमाघर में रिलीज हुईं।तो दिसम्‍बर महीने में अपनी वॉच लिस्‍ट में इन फिल्‍मों को शामिल कर इन फिल्‍मों का मजा ले सकते है

साल के अंत में सिने प्रेमियों के लिए फैमिली ड्रामा से लेकर एक्‍शन फिल्‍में स्‍ट्रीम होने वाली हैं। तो दिसम्‍बर महीने में अपनी वॉच लिस्‍ट में इन फिल्‍मों को शामिल कर इन फिल्‍मों का मजा ले सकते है

इस साल आलिया भट्ट ने फिल्‍म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा। धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सौमेन मिश्रा ने एकक भाई-बहन के बॉन्‍ड पर ‘जिगरा’ फिल्‍म बनाई।

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को वासन बाला ने निर्देशित किया है और देबाशीष इरेंगबाम के साथ लिखा है। ये फिल्म 11, अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

आलिया की ये फैमिली ड्रामा के साथ एक्‍शन वाली फिल्‍म 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम हो सकती है।

इस साल कॉमेडी जॉनर का सिनेमाघरों पर कब्‍जा रहा। वो बात अलग है कि उसके साथ हॉरर का भी तडका उन फिल्‍मों में शामिल था। राजकुमार राव की ‘स्‍त्री 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल किया। इस फिल्म में इनकी एक निजी सीडी के गुम हो जाती है, जो उन्होंने अपने हनीमून पर बनाई थी। अब इस सीडी को ढूंढने के इर्द गिर्द फिल्‍म की कहानी घूमती हैं।

इसके बाद उनकी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी चर्चा में रही। ये एक शानदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी साथ नजर आए।

इस फिल्म में इनकी एक निजी सीडी के गुम हो जाती है, जो उन्होंने अपने हनीमून पर बनाई थी। अब इस सीडी को ढूंढने के इर्द गिर्द फिल्‍म की कहानी घूमती हैं।

ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी,फिल्‍म को दर्शकों ने पसंद भी किया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म भी दिसंबर माह में ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि अभी इसकी स्‍ट्रीम डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सबसे पसंदीदा फिल्‍म के सीक्‍वल ‘सिंघम अगेन’ का दर्शक लम्‍बे समय से इंतजार कर रहे थे।

‘सिंघम अगेन’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर सह-निर्मित किया है। फिल्‍म 13 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।

साउथ के सुपरस्‍टार सूर्या की पैन इंडिया फिल्‍म ‘कंगुवा’ एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन शिवा ने किया है और इसे स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस ने मिलकर बनाया है।

ये फिल्‍म अपने एक्‍शन और बॉबी देओल की वजह से दर्शकों के बीच चर्चा में थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

खबरों के मुताबिक, ये फिल्म 27 दिसंबर को ओटीटी पर भी रिलीज हो सकती है.