इन 4 सुपरहिट फिल्मों से रातों-रात बाहर हुई थीं Deepika Padukone

Damini Singh

कई बार उनके साथ भी ऐसा हुआ जब उन्हें अच्छी फिल्मों से रातों-रात बाहर निकाल दिया गया। इस लिस्ट में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’
साल 2022 में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली थी।

मगर बहुत कम ही लोग जानते हैं कि ये फिल्म भंसाली ने पहले दीपिका को ऑफर की थी, लेकिन बाद में आलिया को कास्ट किया।

‘सुल्तान’
अली अब्बास जफर की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान लीड रोल में थे। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

मगर इसमें दीपिका को लिया जाना था, लेकिन दीपिका से पहले अनुष्का से पूछा गया और उन्होंने इसके लिए हां कह दी थी।

‘रॉकस्टार’ (2011)
'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में दीपिका रणबीर कपूर के अपोजिट काम करना चाहती थीं।

इसका बात का जिक्र उन्होंने एक बार किया भी था, लेकिन मेकर्स ने दीपिका को नहीं, बल्कि नरगिस फाखरी को कास्ट किया।

‘जब तक है जान’ (2012)
'जब तक है जान' में कैटरीना का रोल सबसे पहले दीपिका को ऑफर हुआ था, लेकिन डेट्स ना होने के कारण कैटरीना को फिल्म मिल गई

इस फिल्म के हाथ से जाने का अफसोस दीपिका ने किया था। उनका कहना था कि वो यश चोपड़ा की फिल्म करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो ना सका।