Deepti Sadhwani : तारक मेहता की दीप्ति का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 6 महीने में घटाया 17 किलो वजन

Priya Mishra

दीप्ति साधवानी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को शेयर किया है। उन्होंने 6 महीने में 17 किलो वजन कम करके फैंस को चौंका दिया है।

एक्ट्रेस-ग्लोबल इन्फ्लुएंसर दीप्ति साधवानी अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। वजन कम करने के साथ-साथ दीप्ति ने अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दिया। उन्होंने 6 महीने में 17 किलो वजन कम किया।

दीप्ति ने अपने वजन घटाने के बारे में कहा- यह आसान नहीं था। कई दिन ऐसे आए जब मुझे लगा कि अब हार मान लेनी चाहिए। लेकिन मैंने खुद को याद दिलाया कि हर छोटा कदम महत्वपूर्ण है।

दीप्ति ने अपने रूटीन के बारे में बताया- 'मैंने चीनी, प्रोसेस्ड फूड खाना बंद कर दिया था। इसके साथ ही मैंने ग्लूटेन फ्री डाइट लेना शुरू कर दिया।'

उन्होंने कहा, मैंने 16 घंटे तक सख्त इंटरमिटेंट फास्टिंग की। इसके साथ ही मैंने कैलोरी का भी बहुत ध्यान रखा। संतुलित डाइट के साथ-साथ मैं कभी-कभी चीट डे भी रखती हूं।

उन्होंने बताया कि वह योग, बॉक्सिंग और स्विमिंग करती थीं। दीप्ति का अप्रोच सिर्फ शारीरिक बदलाव ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और ऊर्जा का भी ख्याल रखना था।

आपको बता दें कि दीप्ति सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक से फैन्स को कायल करती रहती हैं।

दीप्ति कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी हैं। कान्स 2024 में उन्होंने अपने कान्स लुक्स से सबको दीवाना बना दिया।

दीप्ति टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हास्य सम्राट में भी काम किया है। उन्होंने दो फिल्में भी की हैं।