Delhi Elections: मतदान जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक Quotes

Prachi Kumawat

"जागरूक होकर करो,मतदाता मतदान।
राजधर्म निर्वाह को, करिये ये शुभदान।"

"सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार।
मन का प्रत्याशी चुनो,मत दे कर हर बार।"

"मन से जो मतदान हो ,हो अच्छी सरकार।
कर चुनाव सरकार का,सुख से जीवन सार।"

"सब को प्रेरित कर चलो,करना है मतदान।
मत के बल सरकार है, लोकतंत्र की शान।"

"अच्छे लोगों को चुनो ,बने भली सरकार।
सबका साथ विकास हो,नव विचार संचार।"

"नागरिकों के काम हो,ऐसी हो सरकार।
सबक सुने नुमाइंदा ,मतदाता मनुहार।"

"बहु बेटी सब साथ में , मतदाता अधिकार।
सोच समझ मतदान कर,सपने हों साकार।"

"संसद और विधायिका,हैं सब मत के जोर।
जागरूक मतदान हो, सत प्रेरण पुरजोर।"

"ईंट एक से एक जुड़,बने महल आकार।
एक एक मत से बने ,प्रजातंत्र सरकार।"