By Divya Verma
May 09 2024
Source : GOOGLE PHOTOS
खरीदारी करना सब पसंद करते है। अब अगर कुछ चीज़ सस्ते में मिल रही है तो कौन नहीं लेना चाहेगा। तो आइए आज की स्टोरी में जानते है आपकी अपनी दिल्ली में ऐसी कौन-सी जगह देती है आपको दिल खोल कर शॉपिंग करने का मौका
सरोजिनी नगर मार्किट देश की राजधानी दिल्ली में में स्थित यह मार्किट अपने फर्स्ट कॉपी आइटम के लिए काफी फेमस है। यहां एक छोटी रिंग से लेकर किचन में इस्तेमाल होने वाले ऍप्लिकेनेस बड़े ही काम दाम में मिलते है। अगर आप भी अपना घर सस्ते में सजाना चाहते है तो एक बार ये मार्किट ज़रूर एक्स्प्लोर करें
दिल्ली हाट दिल्ली के किदवई नगर में स्थित दिल्ली हाट अपने हैंडीक्राफ्ट्स के लिए काफी मशहूर है। यहां पर आपको हर राज्य की फेमस हैंडीक्राफ्ट्स मिल जाएंगे। फ़ूड लवर्स के लिए तो यह सबसे बढ़िया जगह है। यहां पर बिक रहे हैंडीक्राफ्ट्स आपको उन्हें खरीदने के लिए मजबूर कर ही देंगे
चांदनी चौक अगर एक से बढ़िया एक कपड़ें लेने की सोच रहे है तो चांदनी चौक का ये मार्किट आपके लिए है। इसके साथ ही यहां की छोटी छोटी गलियां आज भी आपको 25 साल पुरानी दिल्ली की सुंदरता का एहसास कर सकती है
जनपथ मार्किट दिल्ली के इस मशहूर मार्किट का नाम तो आपने ज़रूर सुना होगा क्योंकि तारीफ़ तो उसी की होती है जिसमें कोई बात होती है। दरअसल अपनी पॉकेट फ्रेंडली आइटम्स के लिए जनपथ काफी फेमस है। यहां लोकल्स के साथ-साथ कई विदेशी भी खरीदारी करना पसंद करते है
लाजपत नगर जो लोग शॉपिंग करने का बहाना ढूंढ़ते है, उन्होंने जनपथ का नाम तो सुना ही होगा। यहां आपको मिलती है अलग-अलग वैरायटी की चीज़े, पॉकिट फ्रेंडली ज्वैलरी पीस से लेकर ट्रैंडी फैशनवियर तक सब कुछ आपको यहां बहुत किफायती दामों में मिल जाएगा
अब देरी किस बात की है। आज ही बनाइए अपना मन और घूम आए दिल्ली के ये मशहूर और सबसे किफायती मार्केट्स, जहां आपको मिलेगा सब कुछ सस्ते दामों पर