Travel

Girls के लिए दिल्ली की Best Cheapest Market 

By- Yogita Tyagi

March 23 , 2024

शॉपिंग का नाम सुनते ही लड़कियों में अलग ही खुशी झलकती है गर्ल्स को अपने  वॉर्डरोब में लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े रखना पसंद होता है

हम आपको दिल्‍ली की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहें हैं जहां से आप ब्रांडेड और फैशनेबल कपड़े बहुत कम दामों में खरीद सकते हैं 

दिल्ली की इन सस्ती मार्केट्स में आप जींस, टॉप, कुर्ता से लेकर जैकेट तक सबकुछ बहुत सस्ते दामों में खरीद सकते हैं 

सरोजनी नगर मार्केट इस मार्किट में आप 50 रुपये में टॉप से लेकर महज 100 रुपये में जींस भी खरीद पाएंगे यहां बार्गेनिंग से बहुत सस्ते कपड़े मिलते हैं यह बस सोमवार को बंद रहती है 

करोल बाग मार्केट यह मार्किट काफी फेमस और सस्ती है यहां आप वेस्टर्न, एथनिक और ट्रडिशनल भी कई वैरायटी में खरीद सकते हैं स्ट्रीट शॉपिंग वाले यहां से 100 रुपये में काफी चीजें ले सकते हैं 

लाजपत नगर मार्केट ट्रडिशनल कपड़ों और जूतों की शॉपिंग के लिए यह मार्किट सबसे खास है यहां मात्र 300  में अच्छे जूते मिल जायेंगे यहां सिर से पैर तक हर सामान कम कीमत पर मिलेगा

जनपथ मार्केट यहां आपको ड्रेस, जूलरी, सैंडल और हैंडबैग तक सब कुछ सस्ते में मिलेगा इस मार्केट में बार्गेनिंग स्किल्स के बिना काम नहीं होगा 

चांदनी चौक मार्केट यहां से आप शादी का लहंगा, जूलरी, शेरवानी, वेडिंग एक्सेसरीज, किताबें, रजाई-कंबल, बर्तन, ड्राई फ्रूट्स सभी चीजें बेहद कम दामों पर खरीद सकते हैं