Dhanashree Verma's Net Worth: Dhanashree Verma अपने दम पर ऐसे करती हैं करोड़ों की कमाई

Anjali Dahiya

सफल कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर 2.79 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं

वह ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने कोरियोग्राफी करियर से काफी अच्छी कमाई करती हैं

एबीपी की एक खबर के मुताबिक, धनश्री की अनुमानित कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर (लगभग 24 करोड़ रुपये) है, एक्ट्रेस डांस, सोशल मीडिया और ब्रांड पार्टनरशिप के जरिए कमाई करती हैं

धनश्री वर्मा का जन्म 27 सितंबर 1996 को दुबई, यूएई में हुआ था, बहुत से लोगों को शायद पता न हो, लेकिन धनश्री पेशे से डेंटिस्ट हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, धनश्री वर्मा ने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल से की थी

उन्होंने 2014 में मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की, इंडिया डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डेंटिस्ट के तौर पर की थी

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने और फोटोज डिलीट करने को लेकर नेटिजन्स की कई तरह की अटकलें और रिएक्शन सामने आ रहे हैं

तलाक की खबरों के बीच धनश्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया

उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "मैं और मेरा परिवार काफी दिनों से मुश्किल भरे समय से गुजर रहे हैं

बेसलेस और बिना फैक्ट वाली खबरें मेरे कैरेक्टर पर सवाल खड़ा कर रही हैं, मेरी खामोशी ही मेरी ताकत है"