धनतेरस पर इन गलतियों को करने से बचें

Khushboo Sharma

धनतेरस पर सिर्फ कुबेर की पूजा न करें, धनवंतरी की उपासना भी ज़रूर करनी चाहिए। इससे धनधान्य के साथ स्वास्थ्य का वरदान भी मिलता है

धनतेरस की शुभ तिथि पर सोना-चांदी, पीतल या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। इस दिन लोहा, प्लास्टिक या काले रंग की चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन नई झाडू खरीदने का भी चलन है। लेकिन इस दिन घर की पुरानी झाडू को यूँ ही बाहर नहीं फेंक देनी चाहिए

ऐसा करने से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाएंगी। पुरानी झाड़ दक्षिण-पश्चिम दिशा में संभालकर रखें और निशीथ काल में घर से बाहर रखते हुए हाथ जोड़ें

यदि आप धनतेरस पर कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसे घर में खाली बिल्कुल न लेकर आएं। इसमें जल या कोई मीठी सामग्री रखकर लाएं

धनतेरस की शुभ तिथि पर घर में तामसिक चीजें जैसे कि लहसुन-प्याज़ आदि का सेवन न करें, इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से भी बचें

केवल दिखावे के लिए सामान न खरीदें। जरूरत के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं चुनें

इस दिन पूजा-पाठ करना न भूलें। धार्मिक मान्यताओं का पालन करें

केवल दिखावे के लिए सामान न खरीदें। जरूरत के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं चुनें