Khushi Srivastava
आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है
इस दिन लोग सोना और चांदी खरीदते हैं ताकि उन्हें धन लाभ मिले
सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन सभी के लिए ये संभव नहीं होता
ऐसे लोगों के लिए हम पांच चीजें बताएंगे, जो मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की कृपा प्राप्त करने में मदद करेंगी
केवल 21 रुपये की इन सामग्रियों से पूजा करने पर भी शुभ फल मिलेंगे
पान का पत्ता, हल्दी, धनिया, सुपारी और बताशे लेकर पूजा करने से धन संबंधी कष्ट दूर होंगे
घर में घी के दीप जलाना और सफाई रखना भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है
धनतेरस का शुभ मुहूर्त सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा