करोड़ों दिलों पर राज करने वाले Diljit Dosanjh ने इस शौक की वजह से छोड़ी थी पढ़ाई

Khushi Srivastava

इन दिनों कई बड़े शहरों में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कन्सर्ट हो रहे हैं और लोगों के बीच इसका बहुत बड़ा क्रेज़ देखने को मिल रहा है


दिलजीत के करोड़ों चाहने वाले हैं। वे एक शानदार सिंगर के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड एक्टर भी हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता है


दिलजीत ने कई पंजाबी हिट फिल्में दी हैं। इनमें सबसे ज़्यादा पॉपुलर 'जट एक जूलिएट' फिल्म सीरीज रही है, जो दर्शकों के बीच बहुत पसंद की गई

दिलजीत ने हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। उनकी फिल्में 'उड़ता पंजाब' और 'गुड न्यूज' काफी हिट रही हैं और इनमें उनके अभिनय को सराहा गया है

क्या आप जानते हैं कि दिलजीत ने अपने एक शौक के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी? यही शौक ही आज उन्हें इस मुकाम तक ले आया है

दिलजीत का असली नाम दलजीत सिंह दोसांझ है। उन्होंने अपनी शुरुआत की पढ़ाई श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल से की थी

दिलजीत ने अलमनार पब्लिक स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और संगीत की ओर रुख किया

दिलजीत को बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी और उन्होंने 2005 में अपने एल्बम 'स्माइल' से अपने करियर की शुरुआत की

यह सिलसिला चलता गया और दिलजीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उनका संगीत करियर लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ता गया