Health
By- Khushboo Sharma
April 04, 2024
बहुत से लोग काम की भागदौड़ में 5-6 घंटे की ही नींद लेते हैं और उनको इसका कोई खराब असर अपनी हेल्थ पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में आज की स्टोरी में आपको बताते हैं भरपूर नींद न लेने के नुकसान क्या हैं
एक्सपर्ट की राय एक्सपर्ट के अनुसार, 'कई लोग 5-6 घंटे की नींद को पर्याप्त समझते हैं, लेकिन 8 घंटे की पर्याप्त नींद न लेने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है'
कितनी देर सोना चाहिए स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में एक्सपर्ट के अनुसार, 7-8 घंटे की अच्छी क्वालिटी की नींद जरूर लेनी चाहिए
बढ़ता है शुगर का खतरा 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद न लेने से लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे डायबिटीज की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है
कोर्टिसोल बढ़ता है कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है। ऐसे में पर्याप्त नींद न लेने से शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता, जिससे कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है
टेस्टेस्टोरॉन होते है ब्लॉक पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है, जो टेस्टेस्टोरॉन को ब्लॉक कर देता है, जिससे सेक्स ड्राइव कम होती है
मेंटल अलर्टनेस पर पड़ता है असर नींद की कमी के कारण लोगों की मेंटल अलर्टनेस पर असर पड़ता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है
नींद की कमी के अन्य नुकसान नींद की कमी के कारण लोगों को ऑटोइम्यून की बीमारी, हाइपरटेंशन, कैंसर, सोरायसिस और बालों के झड़ने जैसी बीमारियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है