BOLLYWOOD

बेस्टी मौनी रॉय संग बैंकॉक में वेकेशन मना रही हैं दिशा पटानी

By ANJALI DAHIYA

JAN 05, 2024

दिशा और मौनी अक्सर साथ में नजर आती हैं. किसी भी इवेंट में ये बेस्टफ्रेंड्स साथ में मस्ती करती नजर आती हैं 

दिशा पटानी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों बैंकॉक में वेकेशन मना रही हैं 

फोटोज में कभी दोनों रेंस्तरा में बैठकर खाना खाती नजर आ रही हैं तो कभी कहीं सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं 

मौनी ने भी अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- डी और मौन्जू का एडवेंचर जारी है 

दिशा ने मौनी के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बैंकॉक. साथ में फ्लावर इमोजी पोस्ट की. दिशा के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में दिशा ने सिर्फ बैंकॉक लिखा और उसके साथ एक फूल वाली इमोजी भी बनाई है 

इस फोटो में ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पोज देती हुई दिशा पटानी एकदम बॉर्बी डॉल जैसी लग रही हैं. उनकी अदाएं फैंस को भी घायल कर रही है 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं 

मौनी रॉय की बात करें तो उनका दिलजीत दोसांझ के साथ म्यूजिक वीडियो 6 जनवरी को रिलीज होने वाला है