Divyanka Tripathi Latest Pics: भाई की शादी में वेलवेट साड़ी पहने दिव्यांका त्रिपाठी ने ढाया कहर

Anjali Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने भाई की शादी की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल होती नजर आई

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने भाई की शादी की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आई

दिव्यांका ने भाई की शादी में रेड कलर की वेलवेट साड़ी पहनी थी, जिसमें साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की है, एक्ट्रेस का ये लुक फैंस खूब पसंद कर रहे हैं

एक्ट्रेस ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, खुले कर्ली बाल , हाथों में मेहंदी और गोल्ड के कंगन पहनकर पूरा किया. तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘रेड वेलवेट केक..’

वहीं इससे पहले एक्ट्रेस क्रिसमस का जश्न मनाते हुई दिखाई दी थी, इस दौरान वो वेस्टर्न लुक में नजर आई थी

क्रिसमस पर दिव्यांका ने डेनिम की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी,तस्वीरों में वो अपने पति के साथ मस्ती करती दिखी थी

वहीं एक फोटो में दिव्यांका अपने खास दोस्तों के साथ सेल्फी लेती दिखी, उनकी ये फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना करियर टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से शुरू किया था, इसके बाद उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ भी खूब हिट रहा था