By Khushi Srivastava
Oct 06, 2025
दिवाली से पहले ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आई हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये स्टोरी जरुर चेक करें।
Tata Nexon पर करीब 2 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। GST 2.0 के बाद इसमें 1.55 लाख रुपए की कटौती हुई और लगभग 45,000 रुपए का फायदा कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज ऑफर और कॉरपोरेट डील्स से मिलेगा।
Honda Amaze सेकेंड जनरेशन पर 97,200 रुपए तक का ऑफर है। वहीं नई थर्ड जनरेशन Amaze के टॉप ZX CVT मॉडल पर 1.60 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 1.20 लाख रुपए GST कट और 40,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।
Maruti Suzuki WagonR पर लगभग 75,000 रुपए तक की बचत का फायदा उठा सकते हैं।
Maruti Suzuki Baleno पर ग्राहकों को 70,000 रुपए तक का प्रोफिट मिलेगा।
Maruti Suzuki Brezza पर ग्राहकों को 45,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।