Diwali Outfit Idea: दिवाली के लिए हिना खान का ये आउटफिट है परफेक्ट

Priya Mishra

अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी हुई हिना खान ने एक बार फिर अपने कमाल के लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर इंडियन अटायर में अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है।

हिना खान का जो फोटोशूट वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने फैशन डिजइनर स्मिता शाह का डिजाइन किया हुआ पीच कलर का बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना हुआ है।

हिना खान का यह शॉर्ट प्लीटेड लेहंगा डबल हेमलाइन वाला है। इसमें पीच के साथ सिल्वर का कॉम्बीनेशन है।

पूरे लेहंगे पर सितारे का काम किया गया है। यह बेहद पुराना आर्टवर्क है।

हिना खान के इस लेहंगे को और भी खूबसूरत बनाती हैं उनकी चोली। उनकी चोली में गोल्डन गोटे की डिटेलिंग हैं और इसकी स्लीव्ज पर जरी वर्क किया गया है।

हिना के इस धांसू सूट प्लाजो लुक ने सोशल मीडिया पर फैंस की जमकर तारीफें बटोरी।

हिना खान ने इस लुक में हैवी व्हाइट सूट को मैजेंटा पिंक दुपट्टे के साथ कैरी किया है।

हिना ने डीप वी नेक फ्लोरल प्रिंटेड येलो सूट को मैचिंग जुत्तिया,गोल्डन इयरिंग्स, फ्रेश ग्लोइंग मेकअप और नोज रिंग के साथ पहना है।

हिना का ये लुक दिवाली के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है आप भी हिना की इस लुक को जरूर ट्राई कर सकती हैं।