DIY Termite Control: फर्नीचर चट करने वाले दीमक को भगाने के 5 दमदार उपाय

Khushi Srivastava

फर्नीचर घर की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन कई बार दीमक इन फर्नीचर को खोखला करके उन्हें नुकसान पुहंचाते हैं

इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग पैसा खर्च करके पेस्ट कंट्रोल वालों को बुलाते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप इन जिद्दी दीमक से निजात पा सकते हैं वो भी कम पैसों में, आइए जानते हैं कैसे

नीम का तेल
नीम के तेल से खटमल, कीड़े और दीमक खुद ही निकलकर भाग जाते हैं

नमक का उपाय
दीमक वाली जगह पर नमक छिड़कने से दीमक से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है

विनेगर
पानी या नींबू के रस में सिरका मिलाकर दीमक वाली जगह पर स्प्रे करें, 2 से 3 बार ऐसा करने पर दीमक भाग जाएंगे

लाल मिर्च पाउडर
दीमक वाली जगह पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें, इससे दीमक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं

लौंग का तेल
एक कप पानी में कम से कम 6 बूंद लौंग का तेल मिलाकर दीमक वाली जगहों पर छिड़कें, इससे दीमक भाग जाएंगे

Disclaimer. यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है