Vastu Tips
By Aastha Paswan
April, 7, 2024
सनातन धर्म में नवरात्रि बहुत ही खास मानी जाती है. साल में चार नवरात्रि आती है, जिसमें से चैत्र और शारदीय बेहद खास मानी जाती है.
इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू होने जा रही है और समापन 17 अप्रैल, बुधवार को होगा
नवरात्रि में कुछ चीजें घर पर लाना बेहद अशुभ माना जाता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें नवरात्रि में घर पर नहीं लाना चाहिए.
नवरात्रि में इलेक्ट्रॉनिक समान नहीं खरीदने चाहिए. कहते हैं कि इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक समान लाने से घर में नकारात्मकता आती है.
नवरात्रि में काले वस्त्र भी नहीं खरीदने चाहिए. कहते हैं कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है. ज्योतिष में इसलिए काले रंग को अशुभ माना जाता है.
नवरात्र के दौरान लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. कहा जाता है कि नवरात्र के दिनों में अगर लोहा खरीदा जाए, तो घर में गरीबी आती है.
नवरात्रि में जूते या चप्पल खरीदने से भी बचना चाहिए. नवरात्रि के 9 दिनों में जूते चप्पल लाना अशुभ होता है क्योंकि जूते चमड़े के बने होते हैं.