Health

आम के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

By Ritika

May 06, 2024

गर्मियों के मौसम को आम का सीजन भी कहा जाता है क्योंकि लोग गर्मी आते ही फलों के राजा का बेसब्री से इंतजार करते हैं

आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, बीटा विटामिन ए, ई और सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं 

ऐसे में अगर इतने पोषक तत्वों से भरपूर आम खाना काफी पसंद है तो जान लीजिए कि इसके सेवन के बाद आपको कुछ चीजें नहीं खानी चाहिए नहीं तो आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है

आम खाने के तुरंत बाद दही का सेवन करने से बचें, इससे पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है

आम खाने के तुरंत बाद मिल्क प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

आम खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं, इसके सेवन के कुछ देर बाद आप पानी पी सकते हैं

कोल्ड ड्रिंक का भी सेवन आम खाने के तुरंत बाद न करें, ऐसा करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें