Health

दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन 

By Ritika

June 09, 2024

दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहु्ंचा सकता है

Source-Pexels

दूध और दही का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए, ये कॉम्बिनेश सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है

खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि खट्टे फलों में एसिड पाया जाता है, अगर इन दोनों को एक साथ खाया जाए तो ये पेट से जुड़ी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं

दूध और मछली का कॉम्बिनेशन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, बता दें कि इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है

दूध के साथ स्पाइसी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स के साथ-साथ इनडाइजेशन का खतरा भी बढ़ सकता है