Samiksha Somvanshi
मूंग की दाल में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है और ये शरीर की मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अगर आप मूंग की दाल खा रहे हैं तो इसके साथ कुछ चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं।
दाल के साथ दूध नहीं पीना चाहिए क्यूंकि दूध का प्रोटीन, दाल के प्रोटीन के साथ मिलकर पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज़्म को नुकसान पहुंचा सकता है।
मूंग की दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है जो मूंग की दाल के पाचन में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
मूंग की दाल के साथ अधिक नमक नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अधिक नमक रक्तचाप बढ़ा सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।
मूंग की दाल के साथ आप उसमें हरी सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।
सब्जियां मिलाकर खिचड़ी खाने से आपके शरीर को काफी फायदा मिलता है।
ये जानकारी सामन्य ज्ञान के लिए थी , बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।