Health

एक्सरसाइज के तुरंत बाद न पिएं पानी, हो सकता है नुकसानदायक

By Ritika

Aug 31, 2024

एक्सरसाइज के तुरंत बाद कई लोगों की आदत होती है कि वह पानी पी लेते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है 

Source-Pexels

एक्सरसाइज के दौरान और बाद में पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसे बहुत जल्दी पीने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जानते हैं

अगर आपने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की है और बहुत प्यास महसूस हो रही है, तो थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं, एकसाथ पानी न पी जाएं

क्योंकि ऐसा करने से पेट गड़बड़ हो सकता है और कभी-कभी हाइपोनेट्रेमिया भी हो सकती है

एक्सरसाइज के तुरंत बाद पानी न पिएं। शरीर के ठंडे होने के बाद ही पानी का सेवन करें। इससे आपके शरीर को शांत होने में मदद मिलती है

एक्सरसाइज के तुरंत बाद दिल को कुछ देर आराम देना चाहिए। अचानक पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की मात्रा बढ़ती है और हार्ट पर दबाव पड़ता है। ऐसे में दिल से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं

लेकिन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं

जैसे, एक्सरसाइज से आपका वजन कम होगा, मूड अच्छा रहेगा, एनर्जी मिलेगी, नींद बेहतर होगी, डिप्रेशन से निजात मिलेगी आदि