Viral

Ramadan में सुबह के Time ना खाएं ये चीजें

By- Khushboo Sharma

March 15, 2024

रमजान के पाक दिनों में अगर आप रोजे रख रहे हैं, तो सुबह सेहरी खाते समय कुछ चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। इससे पेट में कब्ज जैसी कई समस्याओं से बचाया जा सकता है

इन बातों का रखें ध्यान अगर आपने रोजा रखा है, तो धूप में बाहर जाने से बचें। इससे शरीर की ज्यादा एनर्जी बर्बाद हो सकती है। साथ ही, आपको खुद को हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड फूड और फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं

मसालेदार चीजें न खाएं अगर आपने रोजा रखा है, तो आपको सुबह के समय मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इससे आपके पेट में जलन की समस्या हो सकती है और आपको दिनभर प्यास भी लगती रहेगी

कैफीन वाली चीजों से बनाएं दूरी सुबह के समय में आपको कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए। ऐसे में आप चाय या कॉफी न पिएं। ये ड्रिंक्स शरीर का पानी सोख लेती हैं और आपको बार-बार प्यास लग सकती है

शुगरी वाली ड्रिंक्स से बनाएं दूरी सेहरी में आपको कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसी चीजें भी नहीं पीनी चाहिए। इनमें जरूरत से ज्यादा शुगर होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है

फ्राइड फूड न खाएं आपको तला हुआ भोजन खाने से बचना चाहिए। इससे दिनभर ज्यादा प्यास लगेगी और गला सूखा रहेगा। ऐसे में आपको रोजा पूरा करने में परेशानी हो सकती है

फैट वाला खाना न खाएं सेहरी में फैट वाली चीजें खाने से भी बचना चाहिए। ऐसे में पिज्जा, बर्गर जैसी फैट युक्त चिजों को खाने से बचें। इससे आपको अपच जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और ये चीजें पचने में भी मुश्किल होती हैं

ज्यादा नमक खाने से बचें आपको सुबह के समय में ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए। इससे भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में जितना हो सके उतना कम नमक खाएं