Vastu Tips

Gift में न दें ये चीजें, रिश्तों में आती है दरार

By Aastha Paswan

May, 19, 2024

Source: Google Images

किसी भी खुशी के अवसर जैसे- शादी, बर्थडे पर गिफ्ट देने का चलन बहुत पुराना है, गिफ्ट देने से लोगों के बीच के रिश्ते में मजबूती आती है।

गिफ्ट देने के लिए लोग दूसरों की मनपसंद का गिफ्ट देते हैं, इसके अलावा अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ गिफ्ट देते हैं।

अक्सर लोग किसी शुभ अवसर पर कपड़े गिफ्ट करना पसंद करते हैं, लेकिन कपड़े गिफ्ट देते समय रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। काले रंग के कपड़े नहीं गिफ्ट करने चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि काले रंग के कपड़े गिफ्ट में देने से घर में नकारात्मकता आती है। काला रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

वहीं कुछ लोग रूमाल गिफ्ट में देते हैं, जबकि ज्योतिष में ऐसा करने की मनाही है। ऐसे में किसी को गिफ्ट में रूमाल देने से बचें।

वहीं जूते-चप्पल भी गिफ्ट में नहीं देने चाहिए, जूते- चप्पल गिफ्ट में देने से नकारात्मकता आती है और रिश्तों में दूरी आती है।

किसी को गिफ्ट में परफ्यूम नहीं देनी चाहिए, ऐसा कहा जाता है जैसे-जैसे परफ्यूम की खुशबू कम होती है, रिश्तों में दूरी होने लगती है, इसलिए परफ्यूम गिफ्ट में देने से बचना चाहिए।