Vastu Tips
By Aastha Paswan
June, 9, 2024
Source: Google Images
घर में सामान को रखते समय वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान न रखने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर दिशा का संबंध मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर से होता है। इस दिशा में गंदगी नहीं करना चाहिए और न ही भारी चीजों को रखना चाहिए।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे उत्तर दिशा में रखने से बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों को रखते हैं, तो धन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
घर की उत्तर दिशा में टूटी-फूटी चीजों को रखने से बचना चाहिए। इस दिशा में कबाड़ रखने से घर में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में देवी- देवता का वास रहता है। इस दिशा में भूलकर भी जूते- चप्पल नहीं रखना चाहिए।
घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती है। वहीं, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है।
घर की उत्तर दिशा में कबाड़ एकत्र करने और जूते- चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे व्यक्ति की तरक्की पर भी प्रभाव पड़ता है।