Vastu Tips

भूलकर भी मंदिर में न रखें ये चीजें

By Aastha Paswan

July, 13, 2024

Source: Google

घर में पूजा स्थल सबसे पवित्र स्थान होता है। यहां पर पूजा की जाती है। पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु में प्रत्येक चीज के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसमें मंदिर से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं।

वास्तु के इन नियमों के अनुसार, घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखने की मनाही की गई है। इन्हें मंदिर में रखने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अक्सर यह देखा जाता है कि धूपबत्ती और अगरबत्ती जलाने के बाद लोग माचिस मंदिर में ही रख देते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और कई परेशानियां होती हैं।

घर के मंदिर में खंडित मूर्ति नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर में कलह होती है।

मंदिर में एक देवी-देवता की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए। एक से ज्यादा मूर्तियां रखने से वास्तु दोष लगता है और पूजा का फल नहीं मिलता है।

वहीं, पूजा किए हुए पुराने फूल भी मंदिर में नहीं रखने चाहिए। पूजा के बाद फूलों को हटा देना चाहिए। पुराने फूल रखने से तरक्की बाधित होती है।

घर के मंदिर में अगरबत्ती की राख और दीपक की बाती को जलने के बाद नहीं रखना चाहिए। इससे परेशानियां होती हैं।