Vastu Tips

भूलकर भी घर के दरवाजे से न देखें ये चीजें

By Aastha Paswan

May, 31, 2024

Source: Google Images 

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए वास्तु के नियमों का उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि घर के मुख्य द्वार पर भूल से कौन सी चीजें नहीं देखनी चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।

अगर आपके घर के मुख्य द्वार के सामने कचरे का ढेर है, तो यह बहुत ही नकारात्मक होता है। 

घर के बाहर निकलते ही कचरा देखकर मन में नकारात्मकता आने लगेगी। यह आपके बनने वाले कामों को भी बिगाड़ देगी।

घर के सामने कांटेदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए। अगर, आपने कैक्टस का पौधा घर के मुख्य द्वार पर ही लगा दिया है, तो यह आपको बेवजह की चिंताएं देगा।

घर में ऐसा माहौल बन जाएगा कि सभी लोग परेशान ही रहेंगे। घर के सामने कांटेदार पौधे को तुरंत हटा देना चाहिए।

घर के सामने कोई बड़ा पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यह आपके जीवन में नकारात्मकता लेकर आता है। इसका सीधा प्रभाव घर के मुखिया के जीवन पर पड़ता है।