Vastu Tips

चैत्र अमावस्या पर अनजाने में भी न करें ये गलतियां, मां लक्षमी हो जाएंगी नाराज

By Aastha Paswan

April, 7, 2024

सनातन धर्म में चैत्र अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है. अमावस्या के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है.

इस बार चैत्र अमावस्या का व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा. चैत्र अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

चैत्र अमावस्या के अगले दिन से नवरात्रि के 9 शुभ दिन शुरू हो जाएंगे. जिसमें मां दुर्गा की उपासना की जाती है.

चैत्र अमावस्या के दिन कुछ गलतियों से सावधान रहना चाहिए. तो आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में.

चैत्र अमावस्या के दिन तामसिक भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए. जैसे प्याज, लहसून, मांस और मदिरा.

इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए. बल्कि, सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए और भगवान की उपासना करनी चाहिए.

इसके अलावा इस दिन बाल, नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए. ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है.

अमावस्या के दिन किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए. गरीबों की सेवा करना चाहिए. बड़ों की इज्जत करनी चाहिए.