BOLLYWOOD
सर्दियों
में
ब्राइडल मेकअप
में
न
करें
ये गलतियां
By ANJALI DAHIYA
FEB 03, 2024
वेडिंग सीजन का इंतजार हर उस लड़की और उसके परिवार को रहता है जिसकी शादी होने जा रही है
मेकअप से लेकर ज्वेलरी और आउटफिट तक हर एक चीज का परफेक्ट लगना काफी जरूरी भी होता है, मगर सर्दियों में इस गोल को अचीव कर पाना उतना ही मुश्किल रहता है
ऐसा मुमकिन नहीं हैं कि हमारी त्वचा एक ही दिन में ग्लों करने लगती है, इसकी तैयारी काफी वक्त पहले से ही शुरू करना जरूरी है
ऐसे में स्किन से जुड़ा कोई भी ट्रीटमेंट पहले करवा लेना चाहिए. साथ ही होममेड फेशियल, मास्क का इस्तेमाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं
सर्दियों में मेकअप लगाने से पहले डलनेस और रूखेपन को खत्म करना जरूरी है, इसके लिए मॉइश्चराइजर से बढिया चीज कोई नहीं हो सकती
ग्लो को बरकरार रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेवरेट मॉइश्चराइजर एप्लाई कर सकते हैं
ब्राइडल मेकअप दूसरे मेकअप से खास और हटकर होता है इसके लिए जितना हो सके फाउंडेशन के बेस को स्किन के कलर से एक से दो शेड लाइट ही रखना चाहिए
साथ ही सर्दियों के दिनों में इसकी हल्की परत रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि नेचुरल ब्यूटी बरकरार रहे
इन दिनों ज्यादातर एक्ट्रेस मेकअप में पेस्टल करर्स का इस्तेमाल करती है इनकी भी मदद ले सकते हैं
ब्राइडल मेकअप का सेंटर प्वाइंट आंखें ही होती है काफी हद तक इन्हीं पर निर्भर करता है कि फाइनल मेकअप कैसा दिखेगा
इसके लिए अपने लहंगे या कलर मेचिंग के मेकअप से टिप्स ली जा सकती है, साथ ही शिमरी आंखें भी प्यारी लगती है
लुक को फाइनल टच देने का काम लिपशेड करता है, सर्दियों में लिप्स को हाइड्रेटिड रखना भी जरूरी होता है वरना वो रूखे और बेजान नजर आते हैं
इसके लिए मेकअप शुरू करने से पहले ही लिपबाम लगानी चाहिए साथ ही जितना हो सके मेट लिप शेड को अवॉइड कर सकते हैं
NEXT STORY
विंटर वेडिंग के लिए शानदार हैं ये हेयर स्टाइल