Aastha Paswan
पर्सनल लोन का इस्तेमाल गैर-जरूरी खर्चों जैसे शॉपिंग या महंगे रेस्तरां में खाने के लिए न करें.
जरूरत से ज्यादा लोन न लें, इससे ब्याज और कर्ज बढ़ता है.
किस्तें चुकाने में देरी न करें, इससे क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है.
लोन लेने से पहले सुनिश्चित करें कि आप मासिक किस्तें चुका पाएंगे.
समय पर भुगतान के लिए ऑटोमेटिक पेमेंट या रिमाइंडर सेट करें.
बिना योजना के उच्च- ब्याज वाले कर्ज लेने के बारे में न सोचें.
केवल सबसे कम ब्याज दर पर ध्यान न दें, उससे जुड़ी शर्तें भी समझें.
कम ब्याज दर वाला लोन भी ज्यादा प्रोसेसिंग फीस के साथ आ सकता है, ध्यान दें.
ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर लोन की सही योजना बनाएं.