Samiksha Somvanshi
आपको बता दें कि जब त्वचा पर सीबम का उत्पादन कम होता है, जो इससे स्किन ड्राई होने लगती है।
जिसकी वजह से आपको त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं और कई परेशानियों का सामना करना पद सकता है।
श्रीबालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विजय सिंघल कहते हैं कि रात को सोने से पहले हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें।
क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन जल्दी ड्राई नहीं होती है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि चेहरा तभी ग्लो करेगा, जब स्किन में नमी होगी। इसके लिए आप हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल करें।
इसके बाद आप चेहरे पर ग्लिसरीन वाला सीरम लगा सकते हैं, जो त्वचा को और नमी देगा।
बादाम का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है। साथ ही, ये त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है।
आप रोजाना गुलाब जल का इस्तेमाल करके ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। गुलाब जल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं. आप स्किन पर 10 से 15 मिनट शहद लगा कर रख सकते है।