Vastu Tips

पितरों की पूजा करते समय करें ये काम, पूर्वज होंगे खुश

By Aastha Paswan

June, 19, 2024

Source: Google

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक जिन लोगों पर पितरों का आशीर्वाद रहता है। ऐसे लोग हमेशा तरक्की करते हैं।

आइए जानते हैं कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

रोजाना पीपल के पेड़ को जल देने के बाद सात बार पेड़ की परिक्रमा करें। यह काम करने से पितृ दोष कम होता है।

अगर आप पूर्वजों को खुश करना चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना जल में काला तिल डालकर दक्षिण दिशा में अर्घ्य दें।

पितरों को प्रसन्न करने के लिए गीता के सारे अध्याय पढ़ें। इससे पितरों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

अगर आप चाहते हैं कि पितृ आपसे प्रसन्न हो, तो इसके लिए दीपक हमेशा दक्षिण दिशा में जलाएं क्योंकि यह पितरों की दिशा होती है।

अगर आप पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद अपने पितरों का ध्यान करते हुए तर्पण करते हैं, तो पितृ प्रसन्न होते हैं।