Vastu Tips

मंगलवार को करें ये शुभ काम, संकटमोचन हरेंगे सारे कष्ट

By Aastha Paswan

May, 7, 2024

Source:  Google Images

मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी को समर्पित है, इस दिन भक्तगण हनुमान जी की पूजा करते हैं और व्रत का पालन करते हैं।

इस दिन व्रत का पालन करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, हनुमान जी की कृपा से भक्तों के सारे काम पूरे होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और साथ में भगवान श्रीराम की भी पूजा करनी चाहिए।

ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिनको करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और अपनी कृपा बरसाएंगे।

हनुमान जी को लाल रंग बेहद प्रिय है, इसलिए इस दिन पूजा करते समय सिंदूर और लाल रंग का चोला अर्पित करें, यह उपाय करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और तुलसी का पौधा दान करें, ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं और इसके साथ ही केला भी खिलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

वहीं इस दिन भुने हुए चने दान करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।