Vastu Tips

क्या आप भी करते हैं ये काम, कभी कम नहीं होगा कर्ज का बोझ 

By Aastha Paswan

Mar, 15, 2024

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी आम गलतियां हैं, जिनकी वजह आप कर्जदार बन सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन गलतियों की वजह से इंसान की जेब में कभी पैसा नहीं टिकता है।

काफी लोगों को बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत होती है, जबकि यह आपके लिए ठीक नहीं है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो बिस्तर पर बैठकर भोजन करता है, उससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

ऐसा करने से घर में कभी खुशहाली नहीं रहती। हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है।

दान देते समय भी कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। शाम के समय कई चीजें दान नहीं दी जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम को भूलकर भी नमक, दूध-दही किसी को दान नहीं देना चाहिए।

जो इंसान शाम के समय इन चीजों का दान करता है, वह हमेशा तंगहाल रहता है, कर्ज से घिर जाता है।

शाम के समय रसोई में कभी भी गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इस आदत से भी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।