क्या आपके भी दांतो में पीलापन है ? जानिए ये घरेलु नुस्खे

Samiksha Somvanshi

दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप आगे बताए गए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

धूम्रपान, शराब पीने और अत्यधिक कैफीन के सेवन जैसी खराब जीवनशैली के कारण दांत पीले और दागदार हो जाते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू- इसके लिए 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और टूथब्रश पर लगाकर दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। दो मिनट के बाद कुल्ला कर लें और इसे आप रोज़ इस्तेमाल कर सकते है।

नारियल तेल - ऑयल पुलिंग के लिए 1-2 चम्मच नारियल तेल को मुंह में रख लें और इसे 10-15 मिनट तक इसे मुंह में घुमाएं। इसके बाद कुल्ला करें और फिर ब्रश करें। इससे आपका मुंह साफ़ हो जाएगा।

हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण- इसके लिए पहले 1 चुटकी हल्दी में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इसे ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। दो मिनट के बाद कुल्ला कर लें, इससे दांतो के पीलेपन के साथ बैक्टीरिया भी खत्म होते है।

सेब का सिरका- इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाएं और आप इससे दिन में एक बार कुल्ला करें। ये दांतों के दाग-धब्बे दूर करता है।

केले के छिलके का उपयोग- केले के छिलके को अंदरूनी हिस्से को दांतों पर रगड़ें। 2-3 मिनट तक रगड़ने के बाद पानी से धो लें। ये आपके दांतों को आंतरिक रूप से साफ कर देगा।

नोट: इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते है।