By Divya verma
May 10,2024
Lifestyle
एक खूबसूरत और बेदाग स्किन हर किसी का सपना होती है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल के चलते हमारी स्किन हमारा साथ नहीं देती
निराश ना हो आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी स्किन में चमक ला सकते हैं और बेहद ही खूबसूरत नजर आ सकते हैं
किसी भी क्रीम को त्वचा पर लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कई बार बाजार से खरीदी हुई क्रीम भी आपकी त्वचा की रंगत को मुरझा सकती है
स्वास्थ्य के साथ-साथ नियमित मात्रा में पानी पीने से त्वचा काफी हद तक साफ हो जाती है। पानी के साथ शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स भी निकल जाते हैं
Cleansing अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करें। अगर क्लींजर नहीं है तो आप दही और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते है
Scrub अब आती है स्किन को एक्सफोलिएट करने की बारी। इसके लिए आप कॉफी,चीनी और थोड़े से नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है
Toner अगर आप बाजार में मिलने वाले टोनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है, तो आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते है
Moisturizer अब बारी आती है सबसे आखरी स्टेप मॉइश्चराइजर की अपनी स्क्रीन के अनुसार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि ज्यादा मॉइश्चराइज करने से आपकी स्किन डल भी पड़ सकती है