Lifestyle

हंसने के अनगिनत फायदे जानते हैं आप?

By Ritika

May 31, 2024

आज के समय में खुश रहना या हंसना भी कई लोगों के लिए मुश्किल काम है, वह अपने दिमाग की उलझनों में इतना फंसे रहते हैं कि उन्हें खुश होने की वजह भी नहीं मिलती है

Source-Pexels

लेकिन इस स्ट्रेस भरी लाइफ में आप थोड़ा सा खुश होने की कोशिश करें क्योंकि हंसने से आपको एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं

हंसने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है जो मूड को बेहतर करता है, ऐसे में हंसना तनाव को दूर कर सकता है

जिन लोगों को अनिंद्रा की समस्या होती है उन्हें भी लाफ्टर थेरेपी का सहारा लेना चाहिए, इससे आपको अच्छी नींद आएगी

हंसने से सिर्फ मानसिक सेहत ही नहीं बल्किन फिजिकल हेल्थ भी अच्छी होती है, इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है

अगर आप खुलकर हंसते हैं तो इससे शरीर में डोपामाइन हार्मोन बढ़ता है, वहीं, खुश रहने से दिल से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है 

हंसने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, हंसने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और एंटी बॉडी बनती है, इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है