By Ritika
July 30, 2024
हाथी की खाल का ज्यादातर हिस्सा 2.5 सेंटीमीटर मोटा होता है। उनकी त्वचा पर मौजूद सिलवटें और झुर्रियां, सपाट त्वचा के मुकाबले 10 गुना अधिक पानी बनाए रख सकती हैं। जो उन्हें ठंडा रखने में मदद करता है
Source-Pexels
हाथी नियमित रूप से अपनी त्वाचा को साफ रखते हैं, और धूल व मिट्टी में नहाकर खुद को तेज धूप से बचाते हैं
अफ्रीकी हाथी दुनिया का सबसे बड़ा जमीन पर रहने वाला स्तनपायी प्राणी है। इसमें नर औसतन 3 मीटर तक ऊंचा और 6 टन तक वजनी होता है
सिर्फ नर हाथी 35-40 वर्षों में अपने पूरे साइज तक पहुंचते हैं। उनकी उम्र 60-70 वर्षों तक की होती है। जन्म के समय हाथियों का वजन 120 किलोग्राम तक हो सकता है
हाथियों की सूंड में लगभग 150,000 मसल्स यूनिट होती हैं। वह अपनी सूंड का इस्तेमाल पानी पीने के लिए करते हैं, जिसमें 8 लीटर तक पानी आ सकता है
गजदंत (टस्क) वास्तव में हाथी के बढ़े हुए दांत होते हैं, जो पहली बार तब दिखाई देते हैं जब वे लगभग 2 साल के होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनके गजदंत भी बढ़ते हैं
हाथी टस्क का इस्तेमाल पेड़ों की छाल उतारने, जड़ों को खोदने या खुद की रक्षा के लिए करते हैं। हालांकि, इन्हीं दांतों की वजह से उनका शिकार भी किया जाता है