BOLLYWOOD

आइरा खान के पति नुपुर शिखरे के बारे में ये बातें क्या जानते हैं आप?

By ANJALI DAHIYA

JAN 13, 2024

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी कर ली हैं, नुपुर शिखरे शादी के बाद से ही अपनी शादी के आउटफिट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं

दरअसल दूल्हे ने शादी के दौरान भी शॉर्ट्स और ब्लैक बनियान पहन रखा था, वहीं अब लोग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं

आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे एक लोकप्रिय फिटनेस ट्रेनर हैं, वह बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को फिटनेस ट्रेनिंग दिया करते हैं

 इतना ही नहीं नुपुर एक समय पर आइरा खान के भी ट्रेनर रह चुके हैं, उन्हें अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान ही एक- दूसरे से प्यार हुआ था

लंबे समय तक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने बीते दिन अपने करीबी परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी

कपल एक- दूसरे से पहली बार जिम में ही मिले थे, दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया

आइरा ने अपने हाथों पर नुपुर के नाम का टैटू भी बनवा रखा है, लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने एक- दूसरे संग शादी करने का फैसला कर लिया

सितम्बर 2022 में नुपुर ने आइरा को एक इवेंट के दौरान प्रपोज किया था

नुपुर शिखरे ने इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार के साथ काम किया है, जैसे कि- आमिर खान, सुष्मिता सेन, पुलकित सम्राट जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है