Health

गर्मियों में खाना है खजूर? ये है सही तरीका

By Ritika

May 29, 2024

ड्राई फ्रटूस सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होते हैं, इन्हें खाने से हमारा स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है और हम कई बीमारियों की जकड़ से दूर होते हैं

Source-Pexels

बता दें, ड्राई फ्रूट्स की तासीर काफी गर्म होती है, जिस वजह से इनका सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है ऐसे में अगर आप गर्मियों में खजूर का सेवन करना चाहते हैं तो इसे खाने का सही तरीका जान लीजिए

एक रिपोर्ट के मुताबिक आप गर्मियों में एक या दो खजूर को भिगोकर इनका सेवन कर सकते हैं, इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलेगा

खजूर कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, खजूर के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है, तो आपकी हड्डियों या जोड़ों में जब भी दर्द हो तो इनका सेवन करें

खजूर दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेस्ट है, दिल की सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए खजूर खाया जा सकता है

गर्मी में होने वाली कब्ज से भी खजूर खाने से छुटकारा पाया जा सकता है, इसमें फाइबर होता है जो डाइजेशन ठीक करता है

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें