By Ritika

Dec 14, 2023

क्या सच में खून पीते हैं Dracula Parrot?

न्यू गिनी के जंगलों में ऊंचाई पर पाये जाने वाले ड्रैकुला तोते काले और लाल रंग के होते हैं

ये ना ही तो ड्रैकुला होते हैं और ना ही पिशाच, ये बहुत उधम मचाने वाले पक्षी हैं

बता दें, अपनी असामान्य झुकी चोंच के कारण इन्हें गिद्ध तोता भी कहा जाता है

इनका आहार अंजीर फल के साथ कुछ अन्य फल और फूल होते हैं

इन तोतों का सिर शरीर की तुलना में छोटा लगता है और इनकी लंबाई लगभग 46 सेमी, वजन लगभग 700 ग्राम होती है

इनकी पुकार कठोर और कर्कश गर्जना जैसी होती है, उड़ान में वो लंबी चीख निकाल सकते हैं

ये 20 से 40 सालों तक जीवित रह सकते हैं, शानदार पंखों के कारण इनका काफी शिकार किया जाता है