Samiksha Somvanshi
सफेद मक्खन शरीर को एनर्जी देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है ।साथ ही यह त्वचा और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।
डॉ. सरीन बताते हैं कि घर पर बना सफेद मक्खन शरीर में मोटापा नहीं बढ़ाता है।
अगर आप फास्ट फूड और अधिक मीठा खाते हैं, तो यह आपका वजन बढ़ा सकता है।
सफेद मक्खन सही मात्रा में लेने पर कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है और यह हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स है, जो आप को दिनभर एनर्जेटिक रखता है।
घर पर बनाए गए मक्खन में केमिकल्स और एडिटिव्स नहीं होते हैं। यह ताजगी और शुद्धता के कारण सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
आप सफेद मक्खन का सेवन रोटी या पराठे के साथ कर सकते हैं तो नाश्ते में इसको कम मात्रा में खाएं।
आप हल्के गर्म दूध में सफेद मक्खन मिलाकर पी सकते हैं, जो आपकी डाइट को बेहतर बनाएगा।
यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है , बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।