Viral

मालदीव में समु्द्र किनारे डॉली चायवाला ने बनाई चाय

By Ritika

June 17, 2024

डॉली चायवाला आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उनके अनोखे तरीके से चाय बनाने के चर्चे हर जगह होते हैं

कभी वह बिल गेट्स के लिए चाय बनाते हुए दिखते हैं तो कभी विदेश में घूमते हुए

अब उनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह मालदीव में समुद्र किनारे टपरी लगाकर चाय बना रहा है

वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव में समंदर किनारे डॉली चाय वाले ने अपनी टपरी लगाई हुई है और उसपर चाय बनाने का सारा सामान रखा हुआ है

वह अपने अंदाज में चाय बनाने के लिए पतीले में दूध डालता है, फिर सभी चीजों और मिलाता है, इस दौरान उसके पास विदेश पर्यटकों की भीड़ लग जाती है

Video-@dolly_ki_tapri_nagpur

इसके बाद डॉली चायवाला प्लेट में चाय के कप रखता है और आसपास खड़े लोगों को अपनी अनोखी चाय पिलाता है, ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है

वीडियो को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है